हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत अभी कुछ ही शहरों में क्षेत्रीय कार्यालय खुले हुए हैं। ये क्षेत्रीय कार्यालय बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भिवानी, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, हिसार, गुरुग्राम नार्थ, गुरुग्राम साउथ, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर में स्थिति है। जबकि जींद, कैथल, भिवानी, चरखीदादरी में उप क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
प्रदेश सरकार प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पूरी तरह गंभीर है। लेकिन सभी जिलों में बोर्ड के कार्यालय न होने की वजह से प्रदूषण की स्थिति पर पूरी तरह निगरानी रखने में थोड़ी दिक्कत आती है। अब सभी जिलों में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाएंगे, इससे प्रदूषण संबंधी मामलों पर नजर भी रहेगी और कार्रवाई में भी देरी नहीं होगी। -एस नारायणन, सदस्य सचिव, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड