ऐसे में जींद उपचुनाव में 2014 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले उपचुनाव में तीन से चार फीसदी ज्यादा मतदान होना सत्ताधारी दल के लिए खतरे की घंटी भी हो सकता है। हालांकि, विपक्ष दल भी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। ज्यादा मतदान किस करवट बैठेगा, यह तो 31 जनवरी को ईवीएम खुलने पर ही साफ होगा।
क्रम चुनाव वोट प्रतिशत विजयी उम्मीदवार
1. 1967 74.65 दया कृष्ण (कांग्रेस)
2. 1968 55.71 दया कृष्ण (कांग्रेस)
3. 1972 72.82 दल सिंह (एनसीओ)
4. 1977 70.31 मांगेराम गुप्ता (आजाद)
5. 1982 76.20 बृज मोहन सिंगला (लोकदल)
6. 1987 76.28 परमानंद (लोकदल)
7. 1991 69.58 मांगेराम गुप्ता (कांग्रेस)
8. 1996 72.64 बृज मोहन सिंगला (हरियाणा विकास पार्टी)
9. 2000 69.88 मांगेराम गुप्ता (कांग्रेस)
10. 2005 74.58 मांगेराम गुप्ता (कांग्रेस)
11. 2009 74.56 हरिचंद मिड्ढा (इनेलो)
12. 2014 75.84 हरिचंद मिड्ढा (इनेलो)
13. 2019 75.77
जींद उपचुनाव पर विधायकों संग मंथन करेंगे सीएम
हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को सीएम निवास पर होगी शाम चार बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के अलावा राज्य प्रभारी डॉ. अनिल जैन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। विधायक दल की बैठक जींद उपचुनाव पर चर्चा और आगामी चुनावों की रणनीति बनाने को लेकर बुलाई गई है।
इसमें सीएम सभी विधायकों के साथ उपचुनाव के नतीजे और आगामी चुनावों को लेकर फील्ड में सरकार और पार्टी के प्रति माहौल बनाने को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक के दौरान सीएम, विधायकों से चुनावी माहौल बनाने को लेकर सुझाव भी ले सकते हैं। साथ ही सभी को फील्ड में उतरने और लंबित कामों को जल्दी करवाने के निर्देश दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।