फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू से राजनीति हो सकती है बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट रिफॉर्म के समर्थन में शिक्षकों का एक बड़ा ग्रुप सामने आया है। पुटा जहां सीनेट चुनाव करवाने की मांग कर रही है, वहीं ये शिक्षक सीनेट रिफॉर्म की। उन्होंने कहा है कि पीयू से राजनीति का दखल खत्म करने के लिए सीनेट रिफॉर्म जरूरी है। बाहरी लोगों की आवाजाही सीनेट में बंद होनी चाहिए और शिक्षकों को जगह मिलनी चाहिए। एक ही बॉडी के पास शक्तियां नहीं होनी चाहिए। पीयू के अन्य बोर्ड आदि की शक्तियां भी सीनेट के पास ही हैं जबकि उस बोर्ड में शिक्षक निर्णय लेते हैं और तमाम बार सीनेट उनके निर्णयों को बदल देती है। ऐसे में सीनेट रिफॉर्म हो।
विज्ञापन

पीयू के कंसर्न टीचर्स ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी ने सभी शिक्षकों को पत्र लिखा है। कहा है कि सीनेट रिफॉर्म आज होती है तो पीयू भविष्य में दोगुनी गति से दौड़ लगाएगी क्योंकि राजनीति खत्म होगी और पीयू के लिए काम शुरू होगा। शिक्षकों पर भी प्रमोशन से लेकर अन्य कार्यों के लिए दबाव कोई नहीं बना पाएगा। उन्होंने कहा है कि पीयू में कई बोर्ड बने हुए हैं, लेकिन उनके निर्णयों को ऊपरी सदन पलट देते हैं। शिक्षकों व छात्रों के हितों को वह बखूबी जानते हैं। ऐसे में जल्द सीनेट रिफॉर्म होना चाहिए। पीयू के पूर्व वीसी आदि ने भी इस दिशा में कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें