फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Death: राहुल गांधी, अमरिंदर सिंह समेत इन नेताओं ने जताया दुख, मान सरकार पर जमकर बरसे

Sun, 29 May 2022 07:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। मूसेवाला के दो साथी घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी, सिद्धू मूसेवाला व कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या से पंजाब की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा। वहीं विपक्ष के तमाम नेताओं ने गायक की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से गहरा स्तब्ध और दुखी हूं।  दुनिया भर से उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। 

विज्ञापन




सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से मैं स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। मैं उनके दुनिया भर में प्रशंसकों के साथ हूं। पंजाब के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब
विज्ञापन




सिद्धू मूसेवाला की हत्या मान सरकार की लापरवाही से हुई है। मूसेवाला की सुरक्षा क्यों हटाई गई इसको लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए। भगवंत मान के खिलाफ सीधे तौर पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। भगवंत मान ने पाप किया है। - मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा नेता, पंजाब



युवा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बारे में जानकार स्तब्ध हूं। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। जिम्मेदार लोगों की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार को इस हत्या की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। - सुखबीर बादल, अध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए सीधे पर मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। आप की सरकार पंजाब में अब बदलाखोरी की राजनीति कर रही है। इसी कारण से सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया। इसके लिए मान को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। - डॉ. राजकुमार वेरका, प्रवक्ता, पंजाब कांग्रेस
विज्ञापन




मैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध हूं। हमने एक होनहार सितारा खो दिया। भगवंत मान की सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लेने के बाद उनको गोलियों से भून दिया गया। आप की सरकार ने अपना नैतिक अधिकार खो दिया है, इसे पूरी तरह से खारिज कर देना चाहिए। - अमरिंदर राजा वड़िंग, अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस



सिद्धू मूसेवाला की हत्या चौंकाने वाली है। शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराधियों को कानून का डर नहीं रहा। पंजाब सरकार बुरी तरह से विफल रही है। पंजाब में अब कोई सुरक्षित नहीं है। - कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब

पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की सरेआम दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। कल ही उनकी सुरक्षा घटाई गई थी। मुख्यमंत्री और डीजीपी उनकी हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। वे पंजाबियों को सुरक्षा ही नहीं दे पाए, ऐसे कातिलों को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। - अश्वनी शर्मा, अध्यक्ष, पंजाब भाजपा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें