फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ के मेयर की टी-पार्टी से कांग्रेस पार्षदों के उठकर जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेयर कुलदीप कुमार की धन्यवाद टी पार्टी शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के पार्षदों के अचानक उठकर चले जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी शुरू हो गई है। आप के बड़े नेताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से चर्चा शुरू कर दी है। चंडीगढ़ में मेयर की अगले सप्ताह किसी भी दिन घोषणा हो सकती है। शनिवार को आप और कांग्रेस के नेताओं में लंबी चर्चा हुई। शनिवार को कांग्रेस के बड़े नेताओं के पास आम आदमी पार्टी के पार्षदों और मेयर के कई फोन आए। आप के चंडीगढ़ के सह प्रभारी डॉ. एसएस आहलूवालिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के साथ सेक्टर-8 में करीब एक घंटा वार्ता की। इसमें विस्तार से कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सबसे अहम पार्षदों को एकजुट करने के साथ मेयर चुनाव जिताने का जिम्मा लेने पर बात भी हुई।
विज्ञापन


आप के नेताओं से बात हुई है: लक्की
आप के कुछ बड़े नेताओं से बात हुई है। सकारात्मक ढंग से बात हुई है। आप के वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों ने फोन पर बात की है। -एचएस लक्की, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

आप-कांग्रेस साथ-साथ : विजय पाल
हमारा गठबंधन पूरे पांच वर्ष के लिए है। सब ठीक रहेगा। कांग्रेस और आप में कोई मतभेद नहीं है। आगे पर गठबंधन जारी रहेगा। - विजय पाल सिंह यादव, अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें