फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का भी कटेगा चालान, फोटो भेजने वालों को मिलेगा 1000 इनाम

Sun, 24 Nov 2019 05:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल में एसपी ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया। इस व्हाट्सएप नंबर पर बिना हेलमेट बाइक चलाते हुये चार पुलिस कर्मचारियों की फोटो भेजी गई तो उनकी बाइक का चालान भी काट दिया गया। इनकी फोटो शहर के लोगों ने ही भेजी थी। अब फोटो भेजने वालों को इनाम देने की तैयारी है।

विज्ञापन


एसपी के अनुसार फोटो भेजने वाले लोगों को एक-एक हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। मालूम हो कि इस व्हाट्सअप नंबर के जारी होने से जहां पुलिसकर्मी नियमों के पालन को लेकर सतर्क हुए हैं। वहीं जो नियमों का पालन नहीं करता उन पर लोगों की नजर बनी हुई है।

बता दें एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने 20 नवंबर को सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों की बैठक ली और उसमें सख्त निर्देश दिये थे कि कोई भी पुलिस कर्मचारी यातायात नियमों को नहीं तोड़ेगा। यदि कोई ऐसा करता है तो उसका तुरंत चालान किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान ही उन्होंने व्हाट्सअप नंबर 85708-85704 भी जारी कर दिया और कहा कि जो भी व्यक्ति इस नंबर पर बिना हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग करते हुये पुलिस कर्मचारियों की फोटो भेजेगा उसे एक हजार रुपये दिये जायेंगे।

दूसरे जिलों से आ रही हैं फोटो
एसपी के निर्देश के बाद यह व्हाट्सअप नंबर पूरे प्रदेश में फैल गया और इस व्हाट्सअप नंबर पर अन्य जिलों से भी फोटो आने लगी, जिसमें पुलिस कर्मचारी बिना हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग करते हुये नजर आ रहे हैं। इससे अलग इस नंबर पर लोग गुड मॉर्निंग, शेयरों शायरी सहित अन्य मैसेज भेज रहे हैं।

करनाल जिला पुलिस की भेजें फोटो
एसपी ने यह व्हाट्सअप नंबर करनाल जिला पुलिस के लिए जारी किया था लेकिन लोग अन्य जिले की फोटो डाल रहे हैं। अब तक शहर की चार फोटो आई हैं जिन पर तुरंत कार्रवाई करते हुये चारों बाइकों के चालान किये गये हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें