फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की पत्नी दो बच्चों समेत नहर में कूदी, तीनों की हुई मौत, बताई जा रही ये वजह

Thu, 22 Aug 2019 12:32 AM IST
खुशबू गोयल अमित, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
दो बच्चों के साथ नहर में कूद पुलिस वाले की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पति से झगड़ा होने पर हेड कांस्टेबल की पत्नी ने बुधवार सुबह मासूम बेटे-बेटी के साथ दिल्ली रोड स्थित जेएलएन नहर में छलांग लगा दी। डूबने से तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों के शव बाहर निकलवाए।

विज्ञापन

 सदर थाने में तैनात महेंद्रगढ़ निवासी हेड कांस्टेबल संदीप की पत्नी ममता (28) ससुराल में सास-ससुर और जेठ के परिवार के साथ रहती थी। 

बुधवार सुबह जेठ के साथ बच्चों संजीता (6) और रजत (3) को लेकर दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन में पति के क्वार्टर पर पहुंची। वहां किसी बात को लेकर पति के साथ उसका झगड़ा हो गया। बात बढ़ी तो वह दोनों मासूम बच्चों को साथ लेकर पुलिस लाइन के पास ही जेएलएन नहर में कूद गई। तीनों के गायब होने के बाद पति संदीप और उसके भाई ने उनकी तलाश शुरू की।

सुबह 9:30 बजे किसी ने नहर में शव होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान ममता के रूप में की गई। इसके बाद दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। एक घंटे बाद रजत का शव मिला। संजीता के शव को तलाश करने में गोताखोरों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर करीब 1:00 बजे संजीता का शव पुल के नीचे पिलर में फंसा मिला। एसपी नाजनीन भसीन ने बताया कि जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पति के साथ कलह की बात निकल कर सामने आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें