इस पर पुलिस कर्मी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी ने उसे पीट पीटते गाड़ी से निकाला और उसे एक तरफ ले जाकर लात घूसे मारे। इस दौरान तिलक अपनी कार से उतरे और वीडियो बनाई। पुलिसकर्मी ने उन पर भी हाथ उठाने का प्रयास किया लेकिन वह खुद की जान बचाते हुए वहां से भाग गए थे। पुलिस का यह चौथा बड़ा कारनामा जनता के सामने आया है। वहीं इस मामले में एसपी ने डीएसपी संदीप को उपरोक्त मामले की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।
एक दिन पहले ही एसपी ने दिया था शालीनता का परिचय देने का निर्देश
एक दिन पहले ही एसपी ने डीएसपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर लोगों के साथ शालीनता का परिचन देने का निर्देश दिया था। अगले ही दिन जिला पुलिस की शलीनला वीडियो के तौर पर सामने आ गई। पुलिस कर्मियों से कहा गया था कि किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करें और विभाग की छवि को धूमिल नहीं होने दें।
डीएसपी संदीप को उपरोक्त मामले की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। - मनीषा चौधरी, एसपी पानीपत।