फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रंगदारी वसूलने के आरोपी पुलिसकर्मी दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मंगलवार को अपने ही थाने में तैनात वरिष्ठ सिपाही प्रदीप और सिपाही सुरेंद्र को ड्रग तस्कर से रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल में तैनात वरिष्ठ सिपाही दीप को ट्रांसफर कर आईआरबी में भेज दिया गया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्रदीप और सुरेंद्र को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अब तीसरे आरोपी के बारे में पता लगाएगी कि आखिर ट्रैक सूट में दीपक से चेन छीनने वाला शख्स कौन था। प्रदीप और सुरेंद्र पर ड्रग तस्कर को पकड़कर 35 हजार रुपये, सोने की चेन और ड्रग छीनकर छोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन

प्रदीप और सुरेंद्र सेक्टर-38 में बीट बॉक्स में तैनात थे। पुलिस विभाग में पूरा दिन ड्रग्स तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने के मामले की चर्चा होती रही। चर्चा यह भी थी कि आखिर अफसरों को ऐसे क्या सबूत मिल गए कि रातोंरात दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश देने पड़े। उधर, एसएसपी कंवरदीप कौर से जब दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ दोनों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी।



गोली चलने से पहले दो बार पकड़कर छोड़ा था दीपक को
सूत्रों ने बताया कि दीपक ने पूछताछ में खुलासा किया कि प्रदीप और सुरेंद्र ने घटना से एक हफ्ता पहले भी उसे पकड़ा था। पहली बार दीपक को पकड़कर 35 हजार रुपये, मोबाइल और क्रैक बॉल (ड्रग्स) छीन लिया था। दीपक ने बाला को बुलाया और बाला ने पुलिसकर्मियों से उसका मोबाइल वापस लिया। दूसरी बार उससे सोने की चेन छीन ली गई। तब दो पुलिस कर्मी वर्दी में थे, लेकिन एक पुलिसकर्मी ट्रैक सूट में था। जिसका नाम दीपक नहीं जानता था। ट्रैक सूट में आखिर कौन था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


ड्रग तस्कर बाला के घर के बाहर चली थी प्रदीप और दीप पर गोली
23 जनवरी की शाम करीब 7 बजे सेक्टर-38ए में महिला ड्रग्स तस्कर बाला के घर के बाहर पुलिसकर्मियों पर गोलियां चली थीं। डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल ने 26 जनवरी को लुधियाना निवासी 38 साल के दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू उर्फ सिप्पी और 27 साल के रिशब उर्फ रिशू को गिरफ्तार किया था। दीपक के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई फ्रॉक्स कार, .32 बोर की पिस्टल, दो कारतूस, एक खोल व 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जबकि रिशू से एक कारतूस और एक खोल बरामद हुआ था। दीपक पंजाब के एसटीएफ पर भी गोलियां चला चुका है।
दीपक के खिलाफ हत्या, एनडीपीएस, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में मोहाली, जम्मू और लुधियाना में 14 केस दर्ज हैं। इसमें से 12 केस एनडीपीएस एक्ट के हैं। आरोपी कई साल से भगौड़ा था। दोनों आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


वर्जन
सेक्टर-39 थाने में तैनात वरिष्ठ सिपाही प्रदीप और सिपाही सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूछताछ जारी है। -कंवरदीप कौर, एसएसपी चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें