फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज कुर्सियां चोरी में आज बढ़ई को पेश करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी से हेरिटेज कुर्सियां चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच आरोपी बढ़ई सरफराज को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी। आरोपी सात दिन के पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान उसने मुख्य आरोपी समेत हेरिटेज कुर्सियां खरीदने वाले कुछ व्यापारियों के नाम उगले थे। क्राइम ब्रांच अब उन आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है, जो इस केस से जुड़े हुए हैं, जबकि मामले में आरोपी ऊषा उर्फ स्वीटी और कबाड़ का काम करने वाले आरोपी नरेश मित्तल को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पीयू के मनोविज्ञान विभाग के अधीक्षक मंजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सेमिनार हाल ग्राउंड फ्लोर से 36 हेरिटेज कुर्सी गायब हैं, जबकि 10 कुर्सियां दूसरी फ्लोर से चोरी हुई हैं। इसके अलावा दो कुर्सियां सुपरिंटेंडेंट ऑफिस से गायब हुईं, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-25 से बढ़ई सरफराज को गिरफ्तार कर 20 कुर्सियां बरामद की थीं, जोकि उसने धनास के जंगल एरिया में छिपाकर रखी थी।
सरफराज से पूछताछ में धनास में कबाड़ी की दुकान चलाने वाले नरेश मित्तल और सेक्टर-25 निवासी महिला ऊषा उर्फ स्वीटी के नाम का खुलासा हुआ था, जिसके बाद टीम ने उक्त दोनों आरोपियों को सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर तीन-तीन दिन का रिमांड हासिल किया था। क्राइम ब्रांच टीम अब तक आरोपियों से 35 हेरिटेज कुर्सियां बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें