फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के बाद जागी सरकार : पंजाब में रात को सिविल अस्पतालों में पुलिस की होगी तैनाती, जानें पूरा मामला

Tue, 16 Mar 2021 12:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • स्वास्थ्य मंत्री ने डीजीपी को अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा
  • अमृतसर और तरनतारन के अस्पतालों में पुलिस चौकियां स्थापित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के सिविल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में 14 मार्च को दो गुटों में हुए झगड़े के दौरान ईएमओ डॉ. भवनीत सिंह को गोली लगने की घटना का पंजाब सरकार ने संज्ञान लिया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक अर्ध सरकारी पत्र लिखकर रात के समय आपातकालीन सेवाओं के लिए सुरक्षा मुहैया करवाने को कहा है।

विज्ञापन


बलबीर सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। मैंने डीजीपी को सिविल अस्पताल अमृतसर और तरनतारन में स्थायी पुलिस पोस्ट बनाने, सिक्योरिटी स्टाफ तैनात करने व पैट्रोलिंग बढ़ाने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। इसके बाद जिला पुलिस प्रशासन ने अमृतसर सिविल अस्पताल में एक सब-इंस्पेक्टर समेत आठ कर्मचारियों को तैनात कर दी है।

उन्होंने पीसीएमएस स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एसोसिएशन को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य के बाकी सिविल अस्पतालों में भी रात में इमरजेंसी सेवाओं के लिए सुरक्षा मुहैया करवाने को कहा गया है। जल्द ही सिविल अस्पतालों में सुरक्षा के स्थायी प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन


पठानकोट में दो घंटे बंद रही ओपीडी
अमृतसर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर को गोली लगने के मामले के बाद सोमवार को पीसीएमएस (पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज) एसोसिएशन ने दो घंटे की हड़ताल की। सुबह 10 से 12 बजे तक पठानकोट सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने ओपीडी का कामकाज ठप रखा।

हालांकि इमरजेंसी में मरीजों का इलाज चलता रहा। दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों को हड़ताल खत्म होने का इंतजार करना पड़ा। जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील चांद ने बताया कि स्टेट कमेटी ने फैसला लिया है कि रात आठ बजे के बाद लोगों का मेडिकल नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा जब तक डॉक्टरों को सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक पुलिस के काम का बष्हिकार किया जाएगा।

हड़ताल में एसएमओ डॉ. राकेश सरपाल, डॉ.ओपी विग समेत कई डॉक्टर शामिल रहे। संगरूर में भी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने पीसीएमएस के आह्वान पर सोमवार को दो घंटे ओपीडी बंद कर अमृतसर के ईएमओ पर गोली चलाने के मामले को लेकर नाराजगी जताई। डॉक्टरों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक ओपीडी बंद रही। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल सेवाएं जारी रहीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें