फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हथियार बरामद करने गई पुलिस की गैंगस्टरों से मुठभेड़, एक ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
-तरनतारन में आढ़ती की हत्या में गिरफ्तार किए गए थे तीन गैंगस्टर
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। निशानदेही पर हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर मारा गया, जबकि दूसरा ब्यास दरिया में कूदकर फरार हो गया। मरने वाले की पहचान तरनतारन निवासी गुरशरण सिंह के रूप में हुई है। यह पूरी वारदात ब्यास दरिया के साथ लगते मंड इलाके में हुई।
विज्ञापन

डीआईजी सतिंदर सिंह व एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि 23 अक्तूबर को बाबा बकाला के सठियाला इलाके में आढ़ती गुरदीप सिंह की हत्या को अंजाम देने का आरोप गुरशरण सिंह, पारस सिंह व नूर दी अड्डा निवासी परवीन सिंह पर था। वारदात के बाद तीनों हिमाचल प्रदेश के मनाली में जाकर छिप गए थे। सूत्रों से प्राप्त सूचना के बाद पुलिस ने तीनों को मनाली से गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार देर रात पुलिस तीनों को अमृतसर (देहात) के जीटी रोड स्थित पुलिस लाइन बने थाने में लाकर सीआईए स्टाफ ने पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल हथियार दरिया के साथ लगते मंड क्षेत्र में छिपाए गए हैं। बुधवार सुबह पुलिस गैंगस्टर गुरशरण व पारस को लेकर मंड पहुंची, जहां गुरशरण सिंह ने छिपाया हुआ पिस्तौल उठाकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली गुरशरण सिंह को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसएसपी ने दावा किया कि दूसरी आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें