फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू-पीजीआई में 50 हजार की साइकिल से फोन चुराने आता था, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने पंजाब विश्वविद्यालय, पीजीआई और सेक्टर-15 में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को दबोचा है। खास बात यह है कि यह चोर 50 हजार रुपये की साइकिल पर सवार होकर इन स्थानों पर चोरी करने आता था। आरोपी से पुलिस ने चोरी के दस मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से तीन फोन उसने एक ही जगह से चुराए थे। आरोपी की पहचान मूलरूप से जिला गोपालगंज (बिहार) निवासी मुन्ना (22) के रूप में हुई है। मुन्ना के बाएं हाथ की अंगुलियां कटी हुईं हैं। इसके बावजूद वह साइकिल पर घूमकर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अब आरोपी का रिमांड लेकर यह पता लगा रही है कि उसने अब तक कुल कितने मोबाइल फोन चुराए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है और अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए इन वारदातों को अंजाम दिया करता था। आरोपी से बरामद 10 मोबाइल फोन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

मुन्ना पंजाब विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के एक्टिवा की डिक्की आदि से और पीजीआई में सोते समय मरीजों के तीमारदारों के मोबाइल फोन भी चुरा लिया करता था। उसकी हालत देखते हुए कोई उस पर शक नहीं करता था। आरोपी की गिरफ्तारी सारंगपुर के बॉटनिकल गार्डन के पास से की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को इससे पहले किशनगढ़ में कुछ स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोरी के शक में दबोचा था लेकिन उसके दिव्यांग होने के चलते शक यकीन में नहीं बदला और लोगों ने उसे छोड़ दिया। जिस मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है, वह सारंगपुर थाने में बीते 14 जुलाई को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता सारंगपुर के रहने वाले मोहित कुमार शर्मा हैं। मामले की जांच करते हुए सारंगपुर थाना प्रभारी हरमिंन्द्रजीत सिंह ने आरोपी को धर दबोचा।

साइकिल भी चोरी की
जांच में पता चला है कि आरोपी जिस महंगी साइकिल पर सवार होकर वारदातस्थल पर पहुंचता था, वह भी चोरी की है। आरोपी की बहन चंडीगढ़ से सटे गांव तोगा में रहती है। पुलिस आरोपी से बरामद मोबाइल फोन के मालिकों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पीजीआई के बस शेल्टर में रहता था। पीयू, पीजीआई, सेक्टर 15 गांव खुड्डा लाहौरा और खुड्डा जस्सू में आरोपी वारदातों को अंजाम देकर बिहार के एक अन्य व्यक्ति को मोबाइल दे देता था, जिसके बाद वह इन मोबाइल फोन को आगे बेच देता था। पुलिस अब उस व्यवक्ति का पता लगा रही है, जिसे आरोपी चुराकर फोन देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें