फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस ने अस्पतालों से लिया जन्मे बच्चों को रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दो दिन की नवजात बच्ची के परिजनों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है। एसएसपी कंवरदीप कौर ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कई अस्पतालों से हाल ही में जन्मे बच्चों को रिकॉर्ड लिया है। कुछ अस्पतालों से रिकॉर्ड लिया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि जिस जगह बच्ची का शव मिला वहां कैमरे का डायरेक्शन नहीं है। अगर कोई व्यक्ति सेक्टर 9/8 डिवाइडिंग रोड की तरफ से बच्ची को छोड़ने के लिए आता कैमरे में कैद हो जाता। लेकिन आरोपी उस तरफ से नहीं आए। संभवतया आरोपी पहले से जानते थे कि वहां पर कैमरा है। पुलिस अब मार्केट में लगे कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी मार्केट की तरफ से ही आया होगा। सूत्रों ने बताया कि कैमरे में कुछ संदिग्ध भी कैद हुए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
सेक्टर-9 के पोर्श इलाके में मंगलवार सुबह झाड़ियों में दो दिन की एक मासूम बच्ची मृत हालत में मिली थी। उसकी नाक पर जख्म का निशान था, जैसे किसी कुत्ते या चूहे ने नोच रखा हो। बच्ची के शरीर पर नए कपड़े थे। पुलिस आसपास के इलाकों में गर्भवती महिलाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है, ताकि पता लग सके कि आखिर बच्ची के माता पिता कौन हैं। अभी बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें