फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हुड़दंगियों को टोका तो पीसीआर पर ही बरसा दिए पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 49 स्थित एनिमल पार्क के पास पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने 4 युवकों को हुड़दंग करने से रोका तो उन्होंने पीसीआर पर ही पत्थर बरसा दिए। इससे पीसीआर गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने सेक्टर 25 निवासी सनी, अंकित, गगनदीप और सेक्टर 49सी निवासी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कांस्टेबल प्रीतपाल सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी सेक्टर 49 पुलिस बीट बॉक्स में है। वह बुधवार शाम हेड कांस्टेबल हकीकत राय और कांस्टेबल शिव प्रकाश के साथ सेक्टर-49 एनिमल पार्क के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। शाम करीब 6.45 बजे चार युवक एनिमल पार्क के पास हुड़दंग कर रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह आपस में गाली गलौज पर उतर आए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पीसीआर गाड़ी शुगर-12 पहुंची तो युवक एक दूसरे पर पत्थर बरसा रहे थे। पुलिस ने टोका तो उन्होंने पीसीआर पर ही पत्थर बरसा दिए। इससे गाड़ी का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 160 के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें