फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गोली चलने की सूचना पर पुलिस की लगी दौड़, नहीं मिले सुबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिवाली के दिन पुलिस कंट्रोल रूम को डड्डूमाजरा स्थित एक घर में तीन गोलियां चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही शहरभर में वीटी करवा दी गई। इसके बाद पुलिस सहित अन्य कई क्राइम टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं लेकिन मौके पर पुलिस को गोलियां चलने के संबंध में कोई शिकायतकर्ता व सुबूत नहीं मिला, जिसके बाद जांच टीम लौट आई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम पर अज्ञात नंबर से सूचना आई थी कि डड्डूमाजरा के एक घर में गोलियां चली हैं। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस के अलावा जिला क्राइम सेल व अन्य टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। कई घरों में पूछताछ की लेकिन यहां कोई सुबूत नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि दिवाली के पटाखों के कारण भी किसी व्यक्ति को गोलियां चलने जैसी आवाज लगी होगी, जिस कारण उसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें