फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर: शिवसेना नेता हनी महाजन और दोस्त पर हमला करने वाले आरोपियों के स्केच जारी

Fri, 14 Feb 2020 02:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस के द्वारा जारी किया गया स्केच।
विज्ञापन

पुलिस ने पिछले दिनों धारीवाल में शिवसेना हिंदुस्तान के नेता हनी महाजन और उनके दोस्त अशोक कुमार पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के स्केच जारी किए हैं। इस वारदात में अशोक कुमार की मौत हो गई थी जबकि हनी बुरी तरह जख्मी को गए थे। पुलिस की ओर से जारी स्केच में एक युवक ने पगड़ी बांधी है और दूसरे ने परना लपेट रखा है। हालांकि मृतक अशोक कुमार के पिता जगदीश राज ने पुलिस को बयान में बताया था कि दोनों कातिल केशधारी नहीं हैं।

विज्ञापन


एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने इस पर कहा कि स्केच पूरी जांच पड़ताल के बाद बनाए गए हैं। हो सकता है कि पगड़ीधारी युवक ने परना पहन रखा है। अभी इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। जल्द ही सारी तस्वीर सामने आ जाएगी। बता दें कि एसएसपी स्वर्णदीप सिंह खुद इस केस को हल करने में लगे हैं और सभी तथ्यों की जांच खुद कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें