फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमलाः जांच रिपोर्ट और शहीदों के नाम सार्वजनिक करने से इनकार, RTI में खुलासा

Fri, 14 Feb 2020 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से सीआरपीएफ महानिदेशालय ने इनकार कर दिया है। केंद्र सरकार शहीदों के नाम भी साझा नहीं करेगी। न ही यह बताने को तैयार है कि सरकार ने 40 जवानों को शहीद माना है या नहीं।

विज्ञापन

 


पानीपत निवासी आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने दो अलग-अलग आरटीआई के तहत पांच बिंदुओं पर केंद्रीय गृह मंत्रालय और सीआरपीएफ महानिदेशक से जानकारी मांगी थी। जिसे देने से सीआरपीएफ महानिदेशालय के डीआईजी (प्रशासन) एवं जन सूचना अधिकारी राकेश सेठी ने इनकार कर दिया। 

कपूर ने जनवरी 2020 में आरटीआई लगाई थी। कपूर ने बताया कि उन्होंने नौ जनवरी व 10 जनवरी 2020 को दो अलग-अलग आरटीआई केंद्रीय गृह मंत्रालय व सीआरपीएफ के महानिदेशक को भेजकर पांच बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। जन सूचना अधिकारी राकेश सेठी ने सूचना सार्वजनिक न करने के पीछे कारण बताया है कि आरटीआई एक्ट-2005 के अध्याय-6 के पैरा-24(1) के प्रावधानों अनुसार सीआरपीएफ को भ्रष्टाचार व मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार की सूचना देने से मुक्त रखा गया है। 

विज्ञापन


कपूर ने कहा कि पुलवामा हमला सीआरपीएफ जवानों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का सीधा मामला है। इसलिए मांगी गई सूचना से इंकार नहीं किया जा सकता। अगर सुरक्षा व्यवस्था में कमी न होती तो क्विंटलों विस्फोटक पदार्थ हमले वाली जगह न पहुंचते। बेवजह सीआरपीएफ के जवानों का शहीद होना भी मानवाधिकारों का भी उल्लंघन है।

ये मांगी थी सूचना

  • पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के सभी जवानों के नाम, पदनाम की सूची।
  • शहीदों के परिजनों को केंद्र सरकार की तरफ दी गई समस्त आर्थिक सहायता का ब्योरा।
  •  पुलवामा आतंकी हमले की जांच रिपोर्ट की कॉपी।
  • जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों की सूची।
  • पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को केंद्र सरकार शहीद मानती है या नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें