पुलिस ने पिछले दिनों धारीवाल में शिवसेना हिंदुस्तान के नेता हनी महाजन और उनके दोस्त अशोक कुमार पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के स्केच जारी किए हैं। इस वारदात में अशोक कुमार की मौत हो गई थी जबकि हनी बुरी तरह जख्मी को गए थे। पुलिस की ओर से जारी स्केच में एक युवक ने पगड़ी बांधी है और दूसरे ने परना लपेट रखा है। हालांकि मृतक अशोक कुमार के पिता जगदीश राज ने पुलिस को बयान में बताया था कि दोनों कातिल केशधारी नहीं हैं।