फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता लापता मामलाः पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू के खिलाफ लुकआउट सरकुलर जारी

Sat, 04 May 2019 04:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फिरोजपुर शहर के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट सरकुलर जारी किया है। नन्नू एक गांव की नवविवाहिता के साथ लापता हैं। नन्नू के खिलाफ थाना आरिफके पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार विवाहिता 24 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गई। इस मामले में नन्नू से पूछताछ की जा रही थी। 

विज्ञापन


इसके बाद 28 अप्रैल को नन्नू भी लापता हो गया। हालांकि पुलिस ने नन्नू के खिलाफ महिला को लापता करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना आरिफके पुलिस ने 1 मई को डीएसपी को नन्नू के खिलाफ लुक आउट सरकुलर जारी करने की सिफारिश की। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को सरकुलर जारी कर दिया। 

इस मामले की पुष्टि डीएसपी सुरेन्द्र बांसल व थाना प्रभारी मोहित धवन ने की। इधर, नन्नू की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार की शाम कुछ कांग्रेसी थाने के सामने नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे अकाली-भाजपा समर्थकों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई, जिसमें एक कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें