चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री किरण खेर को चंडीगढ़ के नोडल अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि ट्विटर पर आपने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिख रहा है कि वोट फॉर किरण खेर और अबकी बार मोदी सरकार के नारों के जरिए बच्चों का प्रचार में इस्तेमाल किया गया। प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।