फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार चलाने के मामले में आरोपी को मिली जमानत, 27 जुलाई को पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा था आरोपी को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कजहेड़ी और बुड़ैल स्थित एक होटल में देह व्यापार चलाने के मामले में जम्मू निवासी आरोपी हीना उर्फ सुखी उर्फ नाना को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। आरोपी को यह जमानत 25 हजार रुपये की गारंटी पर मिली है। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि सुखी होटल में सफाईकर्मी के रूप में काम करती थी और उसे मामले में झूठा फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले के अन्य आरोपी अजय, प्रदीप, जवाहर और राजू को पहले ही अदालत से जमानत मिल चुकी है, इसलिए वह भी जमानत की हकदार हैं।
विज्ञापन

वहीं अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा कि हीना देह व्यापार चलाने में आरोपियों की मदद करती थी। मौके से तीन युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया था। ये सभी मिलकर युवतियों की गरीबी का फायदा उठा रहे थे इसलिए आरोपी हीना जमानत की हकदार नहीं है। दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पाया कि हीना से कोई भी रिकवरी नहीं की गई है। इसलिए अदालत ने हीना की जमानत याचिका को मंजूर कर दिया।
27 जुलाई को पुलिस ने छापा मारकर पकड़े थे आरोपी
27 जुलाई की रात को बुड़ैल में एएसपी नेहा यादव चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जब वह रात करीब 10 बजे सनातन धर्म मंदिर के पास पहुंचीं तो उन्हें सूचना मिली कि होटल के मालिक प्रदीप और अजय उर्फ छोटू, मैनेजर जवाहर, एक महिला हीना उर्फ सुखी और अन्य लोग मिलकर देह व्यापार चला रहेे हैं। इसके बाद पुलिस पार्टी ने बुड़ैल होटल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक ग्राहक से 4 हजार रुपये भी बरामद किए थे। मौके पर 3 लड़कियों समेत होटल केेेे मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले पुलिस ने 25 जुलाई को कजहेेड़ी के होटल में छापा मारकर 10 युवतियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें