फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ पंजाब में अभियान तेज, जालंधर के दो गांवों में पुलिस की छापेमारी, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2019 07:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में नशे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसी के तहत रविवार को पुलिस ने जालंधर के गांव बाजवा खुर्द और बजुहा कलां में विशेष अभियान चलाकर 19 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। हालांकि इस अभियान के दौरान पुलिस को दो लोगों से सिर्फ भुक्की ही बरामद हुई। एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल की अध्यक्षता में यह अभियान दो घंटे तक जारी रहा।

विज्ञापन


इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक आरपीएस संधू, डीएसपी वत्सल गुप्ता, डीएसपी मक्खन सिंह और डीएसपी अजय सिंह कर रहे थे। इस विशेष जांच अभियान के दौरान 150 पुलिस कर्मचारियों ने कई घरों में जाकर जांच की। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पुलिस ने सुबह 5.30 बजे ही गांव में प्रवेश करने के सभी रास्ते बंद कर दिए थे।

तलाशी अभियान सुबह 7 बजे तक जारी रहा। एसएसपी देहात ने बताया कि छापेमारी के दौरान 19 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान दो व्यक्तियों के पास से भुक्की बरामद की गई है। जालंधर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए तलाशी अभियान जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें