फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ई-मेल बम धमकियों से निपटने को पुलिस ने तैयार किया एसओपी का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ई-मेल के जरिए मिलने वाली बम धमकियों से निपटने और प्रभावी प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हितधारकों के साथ बैठक की। अध्यक्षता यूटी चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने की। बैठक में एसएसपी/ऑपरेशंस राजेश शर्मा, एसपी सिटी विजय कुमार समेत निजी व सरकारी स्कूलों, अस्पतालों, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और इंजीनियरिंग विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य ई-मेल बम धमकी की स्थिति में विभागों और संस्थानों के बीच समन्वय बेहतर करना तथा पुलिस द्वारा तैयार किए जा रहे स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के लिए सुझाव लेना था। प्रतिनिधियों से व्यावहारिक अनुभव और सिफारिशें साझा करने को कहा गया।
पुलिस ने धमकी मिलने पर शांत रहने, अफवाह और घबराहट से बचने, तत्काल पुलिस व संबंधित एजेंसियों को सूचना देने, आवश्यक सुरक्षा एवं निकासी प्रक्रिया अपनाने और परिसर सुरक्षित रखने पर जोर दिया। पुलिस ने संस्थानों को सीसीटीवी कैमरे, डीएफएम समेत जरूरी सुरक्षा उपकरण लगाने और हर महीने मॉक ड्रिल आयोजित करने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि बैठक से मिले सुझावों को एसओपी को अंतिम रूप देते समय शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें