फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसलाः एक्शन मोड में आई सरकार, तो अब वीआईपी सुरक्षा में तैनात जवानों की होगी काउंसिलिंग

Mon, 15 Oct 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal Khattar - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा सरकार गुरुग्राम में जज के परिवार पर सुरक्षा कर्मी के हमले से सकते में है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे घटनाक्रम की निंदा की है। साथ ही चिंता जताते हुए अहम निर्णय लिए हैं। सीएम ने रविवार को सुबह लगभग सवा दस बजे अपने निवास पर गृह सचिव एसएस प्रसाद और डीजीपी बीएस संधू को तलब किया।

विज्ञापन


सीएम ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पौने घंटे तक बैठक की। इस बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएम मनोहर लाल ने प्रसाद व संधू को पूरे मामले की जांच जल्द पूरी करने को कहा है। साथ ही वीआईपी सुरक्षा में तैनात जवानों की काउंसिलिंग कराने के आदेश दिए हैं। 

इसके अलावा अब हर जिले में विशेषज्ञों की टीम गठित होगी। सीएम ने समय-समय पर वीआईपी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों की दिमागी हालात की जांच कराने का भी आदेश दिया है। इसके अलावा डीजी क्राइम पीके अग्रवाल की निगरानी में मामले की जांच होगी। सीएम ने अग्रवाल को गुरुग्राम पहुंचकर पूरे मामले में अब तक हुई जांच की पड़ताल कर रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। इसने अंदर तक हिलाकर रख दिया है। सुरक्षा में तैनात जवान इस हद तक भी जा सकता है, इसकी कल्पना शायद किसी ने की होगी। चूंकि, सुरक्षा कर्मियों पर ही सरकार से लेकर अधिकारियों तक के परिवार का जिम्मा रहता है। इससे सबक लेते हुए अनेक अहम कदम उठाए जाएंगे। डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि सीएम के निर्देशों के बाद सभी आईजी व एसपी को समन्वय स्थापित कर विशेषज्ञों की टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में सैकड़ों कर्मचारी वीआईपी-वीवीआईपी की सुरक्षा में लगे हैं। सभी की अब चरणबद्ध तरीके से काउंसिलिंग कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें