फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस के जवानों और उनके बच्चों को खेेल व अन्य गतिविधियों के लिए मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस के जवानों और उनके होनहार बच्चों को भी अब विभाग की ओर से उनकी काबिलियत के आधार पर पुरस्कार/प्रोत्साहन देने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। पहली बार चंडीगढ़ पुलिस में इस तरह की कोई नई पहल की जा रही है, जिसमें जवानोें के अलावा उनके बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जवानों की ओर से 25 अक्तूबर से 21 नवंबर तक केवल ऑॅफलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए बाकायदा फार्म भी अपलाेड कर दिया गया है जिसे डाउनलोड करके उसमें अपनी सारी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशानुसार अनुसार पुलिस कर्मियों और उनके बच्चों के कल्याण के मद्देनजर जवानों के बच्चों को अकादमी सत्र 2023-24 में उनके प्रदर्शन के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों गायन, नृत्य और अन्य प्रतिभाओं आदि के लिए पुरस्कार/प्रोत्साहन देने के लिए छात्रवृत्ति शुरू की जा रही है। इसके लिए मुख्यालय की ओर से एक प्रोफार्मा भी जारी किया गया है जिसे जवानों को उनकी उपलब्धियों के साथ भरकर 21 नवंबर से पहले संबंधित कार्यालय शाखा में जमा करवाना होगा। बाकायदा इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस की https://chandigarhpolice.gov.in पर सारी जानकारी प्रोफार्मा सहित उपलब्ध हैं। इसके लिए सभी थानों व चौकी सहित सभी यूनिटों के इंचार्ज को बाकायदा लिखित आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। मुख्यालय की ओर से किए जाने वाले आवेदनों में स्कूल की ओर से जारी अंकों की प्रतिशतता ही मान्य होगी। अंकों की प्रतिशतता संबंधित स्कूल से वेरीफाई करवानेे के बाद ही
विज्ञापन

पुलिस जवानों द्वारा आवेदन पत्र वेलफेयर शाखा पीएलडब्लूसी सेक्टर-26 में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। बिना वेरीफाई फार्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।


शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए छात्रवृत्ति के मानदंड

-6वीं से 12वीं में 85% या इससे अधिक अंक।
-बीए/बीएससी/बीकॉम (स्नातक) (पूर्ण परिणाम प्रमाण पत्र की प्रति) 80% या इससे अधिक।
-स्नातकोत्तर (पूर्ण परिणाम प्रमाण पत्र की प्रति) 70% अंक या इससे अधिक।
-तकनीकी डिग्री/मेडिकल डिग्री। (पूर्ण परिणाम प्रमाण पत्र की प्रति)
-किसी भी सरकारी संस्थान/मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए डिप्लोमा जिसमें 60% और उससे अधिक प्राप्त अंक।
-एमबीए, बीबीए, बीसीए और लॉ ग्रेजुएट जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम 60% या इससेे अधिक अंक।
-राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक या हिस्सेदारी।
-गायन, नृत्य और अन्य प्रतिभाओं जैसी अन्य गतिविधियां 9 नवंबर 2023 से 21 नवंबर 2024 तक टेलीविजन चैनलों द्वारा प्रसारित (पूर्ण विवरण के साथ)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें