चंडीगढ़। पुलिस ने सेक्टर-26 स्थित टिम्बर मार्केट से बीते रविवार को एक युवक को गिरफ्तार कर कमानीदार चाकू बरामद किया है। आरोपी की पहचान विशाल उर्फ विशु निवासी बापूधाम कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस काे सूचना मिली कि एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है। पुलिस ने टिम्बर मार्केट में पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। उससे कमानीदार चाकूू बरामद हुआ।