फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के बैंकों को पुलिस का नया अल्टीमेटम

Fri, 07 Feb 2014 01:45 PM IST
राजेश ढल्ल/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला पुलिस के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस ने भी बिना गार्ड वाले एटीएम को सील करने की तरफ कदम बढ़ा लिए हैं। प्रशासन से मिले लिखित आदेशों के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने बैंकों को अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा है कि दो महीने में जिस एटीएम में गार्ड तैनात नहीं होगा, उसे सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एटीएम लूट की वारदातों में लगातार हो रहे इजाफे के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन ने ये कदम उठाया है। डीसी मोहम्मद शाहीन ने इस संबंध में लिखित आदेश चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिए।

पुलिस ने आदेश मिलते ही बैंकों को अल्टीमेटम जारी कर दिया। गौर हो कि इससे पहले पंचकूला में भी बिना गार्ड वाले एटीएम को सील करने के बाद बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया था। पहले ही दिन 50 एटीएम सील भी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चंडीगढ़ में भी बैंकों को ये फरमान जारी हुआ है कि अगर 5 अप्रैल तक एटीएम पर गार्ड तैनात न हुआ तो एटीएम सील कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें