मनीमाजरा। जीएमएचएस पॉकेट-1 मनीमाजरा में आला अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस की समावेश टीम ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एसएचओ की देखरेख में छात्रों को आत्मरक्षा तकनीकों, नशाखोरी के दुष्परिणामों और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बच्चों को व्यावहारिक आत्मरक्षा उपाय सिखाए गए, साथ ही सोशल मीडिया व ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े खतरों के प्रति सावधान किया गया। लगभग 250 छात्र एवं शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे और बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से कई प्रश्न भी पूछे।
पुलिस और शिक्षा विभाग का संयुक्त संदेश
मनीमाजरा समावेश टीम के इंचार्ज एएसआई सुमन कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें सुरक्षित, नशा-मुक्त और जागरूक रखना साझा जिम्मेदारी है। हर बच्चा आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से सतर्क बने । इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।