फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईएएस अधिकारी शर्मा की कोठी पर फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिवाली की रात सेक्टर-24 के वीआईपी क्षेत्र में रात 11.10 बजे पंजाब कैडर के आईएएस की कोठी पर चली गोली की घटना में दो दिन बाद भी सेक्टर- 11 थाना पुलिस के हाथ खाली हैं। अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। सूत्र बताते हैं कि गोली .32 बोर रिवाॅल्वर या पिस्टल से चली है। इस घटना को लेकर आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा कह चुके हैं कि यह सेलिब्रेटरी फायर हो सकता है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा भी नहीं बढ़ाई गई है। संभवत: किसी अधिकारी या उसके पारिवारिक सदस्य अथवा सुरक्षाकर्मी द्वारा दिवाली पर अति उत्साह में यह फायरिंग करने का मामला भी प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायतकर्ता आईएएस के घर के आसपास सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के लाइसेंसी हथियारों की जांच करने में लगी है। उनकी एक सूची बनाई गई है। वहीं जिस जगह गोली चली उसके आसपास सीसीटीवी कैमरों की रेंज भी नहीं है। ज्यादातर घरों के आगे ही कैमरे लगे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि शिकायतकर्ता आईएएस की कोठी के पास रात को एक जश्न भी चल रहा था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं सूत्रों के मुताबिक पुलिस की एक टीम अपनी जांच के सिलसिले में सेक्टर- 25 शूटिंग रेंज भी पहुंची थी।
बता दें दिवाली की रात 2009 बैच के आईएएस शर्मा की सेक्टर-24 स्थित सरकारी कोठी पर यह फायरिंग हुई थी। गनीमत रही थी कि किसी को भी चोट नहीं आई। मौके पर बैलिस्टिक और फोरेंसिक विशेषज्ञ भी पहुंचे थे और नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए गए थे। पुलिस को घर के कमरे से गोली भी बरामद हुई थी। जिस वक्त यह गोली चली तब आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा परिवार समेत अंदर मौजूद थे। गोली घर की खिड़की के प्लाई बोर्ड को चीरती हुई पहली मंजिल पर पिछली तरफ से कमरे के अंदर दाखिल हुई थी। आईएएस शर्मा को एक गनमैन मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें