अगर कोई आपसे भर्ती करवाने के लिए पैसे मांगे तो तुरंत इन नंबर्स पर कॉल करके शिकायत करें। पुलिस विभाग की ओर से ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने एक कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें भर्ती करवाने के लिए पैसे की मांग करता है या किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो हेल्प लाइन नंबर में शिकायत करें। इसके लिए 9855914993, 9855954993, 0172-6672302, 0172-6672303, 0172-6672304 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त ई-मेल व एसएमएस सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि समूह भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी तथा उम्मीदवार को यदि लगता है कि भर्ती दौरान किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियां अमल में लाई जा रही हैं तो वह संबंधित पुलिस रेज़/कमिश्नर भर्ती बोर्ड या ज़ोनल भर्ती बोर्ड के समक्ष शिकायत दर्ज करवा सकता है।