फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सुबह बंद करवा दी थीं दुकानें, तीन बजे के बाद सड़क सील की

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शनिवार को मौली कांप्लेक्स और मौली गांव के सामने नवनिर्मित स्कूल भवनों का उद्घाटन करना था। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। गृह मंत्री शाम पौने सात बजे के बाद उद्घाटन स्थल पर पहुंचे और साढ़े सात बजे चले गए लेकिन पुलिस और प्रशासन ने मौली कांप्लेक्स के समाने राजीव कॉलोनी और मौली गांव की दुकानें सुबह से ही बंद करवा रखी थीं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं तीन बजे तक ही लोगों को मुख्य सड़क से मौली गांव, विकास नगर और राजीव कॉलोनी तक आने-जाने दिया फिर बैरिकेडिंग कर लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी। मौली गांव के लोगों ने कहा कि गृह मंत्री के आने से उनका तो घर से बाहर निकलना तक बंद हो गया है। इसी तरह पुलिस प्रशासन ने मौली कांप्लेक्स में लगने वाली सब्जी मंडी को भी पूरी तरह बंद करवा दिया। ऐसे में लोगों को काफी समस्या भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें