फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेवजह घूमने से रोकने पर कांस्टेबल की फाड़ी वर्दी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दड़वा स्थित गुग्गामाड़ी के पास उस दौरान हंगामा शुरू हो गया, जब लॉकडाउन में कार सवार एक व्यक्ति को गश्त कर रही पुलिस ने रोक लिया। आरोप है कि घूमने का कारण पूछने पर उसने बहसबाजी शुरू करके सीनियर कांस्टेबल हितेश की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद दड़वा चौकी पुलिस ने पीरमुछल्ला निवासी प्रवीण (41) के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दड़वा चौकी पुलिस शनिवार देर शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि गुग्गामाड़ी के पास से गुजर रही एक कार को पुलिस टीम ने रुकवा लिया। इस दौरान दड़वा चौकी में तैनात सीनियर कांस्टेबल हितेश ने जब चालक से लॉकडाउन में घूमने का कारण और अनुमति पत्र मांगा तो वह दिखा न सका। इसके बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई करनी चाही। आरोप है कि तभी प्रवीण ने हितेश से मारपीट शुरू कर उसकी वर्दी फाड़ दी। मामले में सब-इंस्पेक्टर सतीश कुमार की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें