फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने का मामला : शराब कारोबारी समेत सात आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में पुलिस अब तक फरार सात आरोपियों को पकड़ने में विफल रही है। 50-50 हजार के इनामी शराब आरोपी कारोबारी अरविंद सिंगला, गुरमीत सिंह (नकली राहुल मेहता) को दबोचने के लिए पुलिस आरोपियों के घर और पंजाब में अलग-अलग ठिकानों पर कई बार दबिश दे चुकी है, लेकिन मामले के सामने आने के 55 दिन बाद भी इन तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

राहुल मेहता की कोठी कब्जाने के मामले में बीते दो मार्च को एफआईआर दर्ज करने बाद पुलिस ने शुरुआती दिनों में जांच को तेजी से आगे बढ़ाया, लेकिन दिन-प्रतिदिन पुलिस ने केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया। हैरानी की बात है कि इन 55 दिनों में 50-50 हजार के इनामी चार आरोपियों में से तीन अरविंद सिंगला, गुरमीत सिंह (नकली राहुल मेहता) और कोठी खरीदार सौरव गुप्ता जिला अदालत में जमानत याचिका दायर कर चुके हैं, इसके बावजूद पुलिस इन्हें और इनके साथी अशोक अरोड़ा, शेखर व दलजीत सिंह और खलिंदर सिंह कादियान का सुराग तक नहीं लगा सकी है।
दूसरी ओर, पुलिस इनमें से एक आरोपी अरविंद सिंगला के विदेश भागने की भी आशंका जता रही है। हालांकि, अभी तक साफ नहीं हुआ कि सिंगला ने किस देश में अपना ठिकाना बनाया हुआ है। एसआईटी ने अरविंद सिंगला के पासपोर्ट की कुंडली भी खंगाली, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला, जबकि पुलिस दावा कर रही है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मामले में अब तक एसआईटी ने पत्रकार संजीव महाजन, सेक्टर-39 थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी राजदीप सिंह, डीएसपी के भाई सतपाल डागर और मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें