मनोज लुबाना को उठाकर ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लुबाना को पंजाब राजभवन के बाहर मौन व्रत पर बैठने से पहले ही उठा लिया। लुबाना जैसे ही राजभवन के पास पहुंचे, इंतजार में बैठी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
मनोज लुबाना ने बताया कि चंडीगढ़ के छह ज्वलंत मुद्दे हैं। इसे पूरा नहीं करने पर वे पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से बात करना चाहते थे।
ये हैं मुद्दे
- नौकरियों में 85 प्रतिशत आरक्षण चंडीगढ़ के युवाओं के लिए हो
- वृद्धावस्था,विधवा व दिव्यांग पेंशन की मासिक राशि 1000 से बढ़ाकर 3000 हो।
- लाल डोरा समाप्त किया जाए।
- कॉलोनियों और सेक्टर में मूलभूत सुविधाएं बराबर की जाएं
- चंडीगढ़ के सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में मेन्स्ट्रुअल लीव का प्रावधान हो।
- चंडीगढ़ के लिए खेल में पदक पाने वाले खिलाड़ियो को प्रशासन नौकरी दे।
लुबाना ने बताया कि वे इन सभी मुद्दों पर चर्चा करना चाहते है। इस संबंध में कई बार ज्ञापन भी दिए हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए जवाब मांगने वे गवर्नर हाउस पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें मौन व्रत पर नहीं बैठने दिया।