संवाद न्यूज एजेंसी।
मोहाली। युद्ध नशों के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम के तहत रविवार गांव कुंभडा में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। सर्च टीम में 150 के करीब पुलिस मुलाजिम शामिल थे। इस ऑपरेशन दौरान महिला पुलिस मुलाजिमों को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने तीन से चार घंटे गांव कुंभडा में घरों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने 40 के करीब संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। डीएसपी सिटी-2 व एसएचओ फेज-8 के नेतृत्व में यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि अन्य जिलों से आए कुछ संदिग्ध लोग गांव कुंभडा में नशा तस्करी करते हैं। पुलिस को सर्च दौरान सिमरन बैदवान उर्फ सन्नी बैदवान की जानकारी मिली थी जोकि ड्रग तस्कर है और पुलिस रिकॉर्ड में वांछित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।