फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लड़की वालों से खतरा बताया, पुलिस ने बदली शिकायत

Mon, 25 Aug 2025 01:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव की हत्या के मामले में परिजनों ने लगाया आरोप, आईटी पार्क थाना पुलिस जांच से भागती रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। इंदिरा कॉलोनी के राजीव गुप्ता की हत्या के मामले में परिजनों ने आईटी पार्क थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई अभिषेक का आरोप है कि पुलिस ने पहले तो उनकी शिकायत नहीं ली। हंगामा करने पर पुलिस ने शिकायत तो ली लेकिन उसे बदलकर मिसिंग कंप्लेंट बना दिया। जबकि उन्होंने लिखित शिकायत में राजीव की जान को खतरा बताकर लड़की और उसके परिजनों पर शक जताया था।



अभिषेक ने बताया कि उन्होंने 14 अगस्त को पब्लिक विंडो पर शिकायत दी। शिकायत देने के बाद वह आईटी पार्क थाने में गए लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई। 17 अगस्त को फिर गए लेकिन तब भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। 18 अगस्त को मृतक के पड़ोसी और भाजपा नेता गणेश दत्त पांडे समेत अन्य लोग गए तो शिकायत लिखी गई लेकिन शिकायत को मिसिंग में बदल दिया गया। राजीव की हत्या का खुलासा होने के बाद मृतक के परिजन गणेश दत्त और अन्य लोगों ने कार्रवाई न करने पर आईटी पार्क थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन




बॉक्स

जांच से भागती रही पुलिस

अभिषेक ने आरोप लगाया है कि पंचकूला पुलिस ने उन्हें बताया कि राजीव की एक्टिवा मिलने के बाद उन्होंने जांच के लिए आईटी पार्क थाना पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जब अभिषेक ने कहा कि पंचकूला पुलिस ने उन्हें कहा है कि अब चंडीगढ़ पुलिस जांच करेगी तो पुलिस ने जवाब दिया कि उन्हें कोई फोन नहीं आया। इस पर पुलिस ने कहा कि यह हरियाणा का केस बनता है उनका नहीं।



बॉक्स

मिसिंग शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

अभिषेक ने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बाद आईटी पार्क थाना पुलिस ने कभी उन्हें और लड़की को आमने-सामने नहीं बुलाया। वह कई-कई घंटे थाने में लड़की वालों का इंतजार करते थे। जब वह थाने से निकल जाते तो पुलिस बोलती थी कि लड़की वाले आए थे।



बॉक्स

लड़की वालों के डर से घर छोड़कर रह रहा था झामपुर
अभिषेक ने बताया कि मनीमाजरा में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद सब ठीक से रह रहे थे। अचानक रक्षाबंधन के दिन लड़की ने राजीव को इंस्टाग्राम पर कॉल की और मिलने के लिए बुलाया। लड़की के परिजनों के डर से राजीव कई दिनों से घर और ससुराल छोड़कर झामपुर में अकेला रह रहा था। राजीव की 2 अप्रैल को ही शादी हुई थी।


बॉक्स
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पिंजौर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। सूत्रों ने बताया कि इस हत्या में लड़की के साथ उसका भाई और दो मामा शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लिया है। पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ जल्द पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि पहले पंचकूला पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उन्हें चंडीगढ़ पुलिस को सौंपने के लिए कहा था लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने इन्कार कर दिया।



बॉक्स

पुलिस के सामने दी थी जान से मारने की धमकी

मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि उन्होंने 9 जुलाई को मनीमाजरा थाने में लड़की वालों से जान का खतरा बताकर शिकायत दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया जहां लड़की वालों ने पुलिस के सामने राजीव को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौता करवा दिया था।
विज्ञापन




वर्जन

जिस दिन हमारे पास आए थे हमने उसी समय शिकायत ले ली थी। शिकायत के बाद लड़की, उसकी मां और भाई को बुलाकर पूछताछ की थी। जांच में ही मृतक की पिंजौर की लोकेशन का पता चला था।

– ऊषा रानी, एसएचओ आईटी पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें