फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने महिला को पहुंचाया अस्पताल, मौत, रिपोर्ट में निकली संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 41 के बुटेरला में एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी 42 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है, जिस कारण उसकी मौत हो गई। सेक्टर- 39 थाना पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर- 41 के बुटेरला में एक महिला की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे फौरन जीएमएसएच- 16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का नाम सुमन है और वह पिछले चार-पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। साथ ही उसका पथरी का भी इलाज चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। वहीं पुलिस का कहना है कि बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें