फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक में दिखाया 'मैं अपनी किस्मत आप लिखांगी'

Wed, 13 Nov 2013 06:20 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आज के समय में लड़कियां किसी से कम नहीं हैं, ब्लकि शिक्षा की मदद से वे अपने गुणों को निखारकर अपने अधिकारों का प्रयोग कर किसी भी क्षेत्र में नाम कमाने में सक्षम है।
विज्ञापन


बदलते समाज के साथ लड़कियों की सोच और उनके सपनों को भी नए पंख मिले है। गुरू गोबिंद सिंह खालसा फॉर वूमेन की छात्राओं को पुलिस वींक के दौरान मैं अपनी किस्मत आप लिखागी नाटक केजरिए मंगलवार को दर्शाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  आईजी आरपी उपाध्याय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को पुलिस प्रशासन का सहयोग करना बहुत जरूरी है। क्योंकि पुलिस प्रशासन एवं युवा वर्ग मिलकर ही देश से बुराईयों को खत्म कर सकते है। इसी के जरिये देश प्रगति कर सकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में  एसएसपी आरएस घुम्मन, डीएसपी जगबीर सिंह और डीएसपी कमला मीणा मौजूद थी। पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.अरूण कुमार ग्रोवर ने कहा कि  अच्छी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को प्रगति के लिए बेहतर विकल्प मिलते हैं, जिससे भविष्य को एक नई दिशा मिलती है।

इसके साथ-साथ छात्रों को अपने अधिकारों की जानकारी होना अति आवश्यक है। डॉ.ग्रोवर ने महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से आयोजित किए इस कार्यक्रम के लिए पुलिस प्रशासन एवं कॉलेज प्रशासन की खूब सराहना की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर अपने कर्तव्यों को भी बखूबी से निभाना चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने फॉक इंस्ट्रयूमेंट घड़े की मदद से मनमोहक प्रस्तुति  दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें