लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन में एक होटल मालिक सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये होटल बुक कर रहा था। उसने दो युवकों का होटल में कमरा बुक कर दिया। वहां युवक अपनी दो महिला मित्रों के साथ पहुंच गए। जब थाना माडल टाउन पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस ने दो युवकों और उनके साथ दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर लिया।
होटल मालिक फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इस मामले में हैबोवाल के राजेश नगर निवासी पंकज, सुनील पार्क निवासी शीनू और उनके साथ दो युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि गौरवप्रीत सिंह अपना होटल खोलकर बैठा है और ऑनलाइन बुकिंग कर रहा है। सोमवार को पुलिस ने छापेमारी की और वहां से सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।