पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
बस चालक के बेटे का आज होगा पोस्टमार्टम
रोडरेज में थार जीप से कुचलकर मारे गए सोनीपत रोडवेज बस चालक जगबीर के बेटे संदीप के शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजनों ने कहा कि वे सीएम के बयान से संतुष्ट हैं। सरकार की तरफ से परिजनों को आर्थिक सहायता और नौकरी का आश्वासन दिया गया है। संदीप के बड़े भाई दीपक ने कहा कि सरकार की कार्रवाई सही है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी की उनकी मांग अब भी बरकरार है। दीपक ने कहा कि पुलिस ने सिर्फ इतनी ही जानकारी दी है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी। परिवार ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर संदीप का आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।