मनीमाजरा। आरआईएमटी वर्ल्ड स्कूल के सामने पार्किंग में दो गुटों के झगड़े में गोली चलाकर भागने वाले को पुलिस ने दो सप्ताह बाद एनएसी मार्केट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मौली कांप्लेक्स के बलविंदर सिंह उर्फ बच्ची के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार 12 फरवरी को रात साढ़े नौ बजे दो गुटों में झड़प हुई थी। इसमें आरोपी हवाई फायर कर बोलेरो गाड़ी से मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बोलेरो गाड़ी का नंबर ट्रेस किया। इसके बाद पता चला कि यह गाड़ी कई बार बिक चुकी है। इसके चलते पुलिस को आरोपी को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली आरोपी बोलेरो गाड़ी में एनएसी मार्केट में बैठा हुआ है।