फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और इनफोर्समेंट विंग की कार्रवाई, 10 तीन पहिया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस और इनफोर्समेंट विंग ने वीरवार को दक्षिण के सेक्टरों में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 10 तीन पहिया वाहन सीज किए। वहीं, इनफोर्समेंट विंग ने 25 रेहडियां उठाईं। इसके साथ ही 60 लोगों के चालान भी किए। निगम कमिश्नर केके यादव व स्पेशल कमिश्नर संजय झा के निर्देश पर शहर में अवैध फड़ी वालों और बरामदों में सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। वहीं, सेक्टर 15 में भी निगम के सब इंस्पेक्टर ने 6 चालान काटे।
विज्ञापन

कमिश्नर ने इनफोर्समेंट विंग को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रही है। टीम को कार्रवाई तेज करनी होगी। उसके बाद इंस्पेक्टर डीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने दक्षिणीसेक्टरों में कार्रवाई की। इस दौरान सेक्टर-41 कृष्णा मार्केट, 40, 56, 46, 49 व 48 में टीम के साथ कार्रवाई की। लॉकडाउन के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि पुलिस और इनफोर्समेंट विंग ने लगातार कोई कार्रवाई की है। वहीं, सेक्टर 15 में सब इंस्पेक्टर ललिगत त्यागी ने बरामदे में सामान लगाकर बैठे दुकानदारों के चालान कोटे साथ ही सामान भी जब्त किया। लगातार अतिक्रमण की मिल रहीं शिकायतों के बाद निगम कमिश्नर व स्पेशल कमिश्नर के निर्देश पर सोमवार से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें