फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला जेल से अरविंद सिंगला पर फायरिंग की साजिश रचने वाला दीपू 5 दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंबाला जेल से शराब कारोबारी अरविंद सिंगला पर फायरिंग की साजिश रचने वाले गैंगस्टर दीपक उर्फ दीपू को पुलिस ने दोबारा पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पांच दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था।
विज्ञापन

पांच दिन तक दीपू से चली पूछताछ में पुलिस को कई कामयाबियां मिली हैं। पुलिस ने दीपू की निशानदेही पर लुधियाना निवासी शूटर करण शर्मा को गिरफ्तार किया। दीपू से ही पता चला कि राजस्थान की भरतपुर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई के निशाने पर पंजाब और चंडीगढ़ के बड़े कारोबारी हैं। उनमें खौफ पैदा करनेे के मकसद से 31 मई को सेक्टर 33 में शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई की कोठी पर गोलियां बरसाई गई थीं। हालांकि शूटर अरविंद सिंगला को मारना चाहते थे। लेकिन उनकी कोठी पर पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी होेने के कारण वे विफल रहे। सेक्टर 34 थाना पुलिस को अब हरियाणा के गांव लाडवा निवासी शूटर बलबीर सिंह उर्फ मनी, भिवानी निवासी राहुल, बच्ची और अमृतसर निवासी नितिन की तलाश है। इन शूटरों को दबोचने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
जिम संचालक सेवक ने बताया था दीपू का नाम
सिंगला की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने जीरकपुर जिम संचालक सेवक उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया था। उसी से पूछताछ में गैंगस्टर दीपू का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस उसे प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें