फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी अधिकारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fri, 31 Jan 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 9 निवासी रूपिंद्ररपाल कौर ने देवर और पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारियों के खिलाफ दस लाख की एफडी कैश करने की साजिश रचने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके और ससुर के नाम सेक्टर-9 पंजाब नेशनल बैंक में दस लाख रुपये की एफडी थी। 2009 में महिला ने देवर अमरदीप सिंह ने बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर एफडी को कैश करवा लिया।
विज्ञापन


रुपिंद्ररपाल कौर को जब एफडी के बारे में पता चला तो उन्होंने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी, लेेकिन उन्होंने कोई कारवाई नहीं की। कौर ने देवर और बैंक कर्मचारियों केखिलाफ जिला अदालत में अपराधिक याचिका दायर की। अदातल ने मामले की सुनवाई के बाद देवर अमरदीप सिंह और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें