फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ मैनेजर सुसाइडः 17 अफसरों के बयान आज

Thu, 10 Jul 2014 10:59 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर अजय सहगल की मौत के मामले की पंचकूला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीजीपी के आदेश के बाद एसीपी पूर्णिमा सिंह की देखरेख में गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के सदस्यों ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अब सहगल की पत्नी एवं शिकायतकर्ता रमा सहगल का वीरवार को बयान दर्ज किया जाएगा। चीफ मैनेजर के रिश्तेदार एनके पुरी ने भी रमा सहगल के वीरवार को पुलिस को बयान दर्ज कराने की पुष्टि की।

उधर, एसआईटी ने घटना के दिन मीटिंग में मौजूद सभी अधिकारियों के बयान दर्ज करने के लिए उन्हें नोटिस भेज दिया है। इस मीटिंग में 17 अधिकारी शामिल थे।

डीजीएम, एफजीएम की जमानत पर 14 को सुनवाई

चीफ मैनेजर ने जिन दो बैंक अधिकारियों के नाम सुसाइड नोट में लिखे हैं, उन दोनों अधिकारियों डीजीएम एके गुप्ता और एफजीएम जेके गुप्ता की ओर से अंबाला जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है। एडवोकेट अनिल कौशिक ने बताया कि इस मामले की 14 जुलाई को सुनवाई होगी।

बैंक को हिदायत, फाइलों से छेड़छाड़ न करें
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित पीएनबी शाखा के अधिकारियों को भी हिदायत दी है कि चीफ मैनेजर से संबंधित किसी भी फाइल से जांच से पहले छेड़छाड़ न करें। शाखा के कंप्यूटर में वित्तीय लेनदेन सहित बैंक से संबंधित तमाम जानकारियां मौजूद हैं और माना जा रहा है कि यहां से अजय सहगल से जुड़े खुलासे हो सकते हैं।

देशभर की शाखाएं बंद कर विरोध की चेतावनी
ऑल इंडिया पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर दोनों आरोपी अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 19 जुलाई को देशभर के पीएनबी अधिकारी दिल्ली में सीएमडी कार्यालय पर विरोध करेंगे। इस दौरान देशभर की सभी पीएनबी शाखाएं बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन

मृतक चीफ मैनेजर के परिवार को देंगे राहत

पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-20 पंचकूला के चीफ मैनेजर अजय सहगल की मौत के मामले में आरोपी पीएनबी के फील्ड जनरल मैनेजर जेके गुप्ता और डीजीएम एके गुप्ता को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस मामले को लेकर मुंबई में आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक आफिसर्स एसोसिएशन की मीटिंग में स्पष्ट किया गया है कि दोनों ही अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

पीएनबी बैंक आफिसर्स एसोसिएशन और आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक आफिसर्स फेडरेशन द्वारा बनाए गए दबाव के बाद मैनेजमेंट ने नई दिल्ली में दोनों अधिकारियों को निलंबित किया। मीटिंग के दौरान मृतक अजय सहगल के परिवार को मुआवजा देने के लिए एसोसिएशन के महासचिव को अथारिटी नियुक्त किया गया है। वहीं, एसोसिएशन की ओर से मुआवजे की राशि का निर्धारण करेंगे।

एक पदाधिकारी ने कहा कि पांच से दस लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जा सकता है। आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक आफिसर्स एसोसिएशन (चंडीगढ़) के महासचिव राजेंद्र वली ने कहा कि मीटिंग में पंजाब नेशनल बैंक मैनेजमेंट पर दोनों अधिकारियों को निलंबित करने और मृतक अजय सहगल के परिवार को पच्चीस लाख रुपये का मुआवजा देने की बात रखी गई। उन्होंने कहा कि बैंक मैनेजमेंट द्वारा मुआवजा देने के मामले में देरी लग सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें