फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन

Tue, 12 Aug 2014 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले पिहोवा के कॉलेज में गांव भागल के छात्र की हत्या के मामले में गिरफ्तारी न होने पर गांव भागल के लोग भड़क उठे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे गांव के लोगों ने गुहला-चीका-पिहोवा मार्ग पर टेंट लगाकर जाम लगा दिया, जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

गर्मी के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद डीएसपी गुहला के आश्वासन पर लोगों ने शाम चार बजे जाम खोला।

तीन दिन पहले गांव भागल के छात्र गौरव की कई युवकों ने पिहोवा कॉलेज में घुसकर चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बावजूद हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज युवक के परिजनों ने पिहोवा-चीका मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों द्वारा लगाए गए जाम में पूरे गांव ने सहयोग दिया व अपनी दुकानें भी बंद रखीं। आठ घंटे तक लगे इस जाम में कई वाहन फंस गए।

ग्रामीणों ने जाम के दौरान एक भी वाहन को गुजरने नहीं दिया। ग्रामीणों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक गौरव के पिता भरथू सिंह ने बताया कि 8 अगस्त को उनके बेटे गौरव (जो डीएवी कॉलेज पिहोवा का बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था) कि कुछ युवकों ने चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी थी।

जिसके बाद उन्होंने हत्या के आरोपी नौ युवकों के खिलाफ थाना पिहोवा में हत्या का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस केवल एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है।

जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम गुहला राजेश कुमार, डीएसपी गुरमेल सिंह, नायब तहसीलदार सुभाष धवन, चीका थाना प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने एसपी कुरुक्षेत्र को मौके पर आने से पहले जाम न खोलने की बात कही।

गुहला प्रशासन द्वारा पिहोवा प्रशासन को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पिहोवा थाना प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन वहां डटे ग्रामीण एसएचओ के आश्वासन पर राजी नही हुए।

उन्होंने एक बार फिर कुरुक्षेत्र के एसपी को जाम स्थल पर बुलाने की मांग रखी। बाद में पिहोवा केे डीएसपी गोरख पाल राणा मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाने पर राजी कर लिया।

भागल के युवक गौरव की हुई हत्या का घटनास्थल पेहवा में होने के चलते मामला पिहोवा थाना में दर्ज है। परिजनों द्वारा भागल (जो गुहला के अधीन आता है) में जाम लगाने से गुहला प्रशासन के लिए अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई।

मामला पिहोवा थाना में होने के चलते गुहला प्रशासन के अधिकारी जाम लगाने वाले ग्रामीणों को कोई ठोस आश्वासन नही दे पा रहे थे। गुहला के डीएसपी गुरमेल सिंह सैनी का कहना था कि इस संबंध में पिहोवा के पुलिस अधिकारी ठोस जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं पिहोवा के डीएसपी गोरख पाल राणा ने बताया कि भागल के युवक गौरव की हत्या के कथित आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आठ को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें