पीएम मोदी की सांपला रैली
दीपक ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि 1995 से 2000 तक पीएम मोदी हरियाणा प्रभारी थे। वह भी 13 साल की उम्र में रोहतक आ गया। बाद में भाजपा पार्टी कार्यालय में खाना बनाने लगा। पांच साल मोदी रोहतक में रहे, जिनके लिए तीनों समय खाना मैं बनाता था। मोदी को मूंग की दाल, खिचड़ी व घीया की सब्जी बेहद पसंद थी। यहां तक कभी-कभी मोदी उनके साथ रसोई में आकर खाना भी बनाने लग जाते थे। पीएम मोदी को सब्जी तक में चीनी डालने की आदत थी।
दीपक के पास सीएम का आया फोन, पीएम बुला रहे
दीपक ने बताया कि वे अब कार्यालय प्रभारी बन गए हैं। मंगलवार को सांपला रैली में नहीं गए। करीब तीन बजे सीएम मनोहर लाल खट्टर का फोन आया कि पीएम नरेंद्र मोदी सांपला बुला रहे हैं। वह तुरंत सांपला के लिए रवाना हुआ, लेकिन जब रैली स्थल पर पहुंचा तो पीएम मोदी मंच से नीचे आ चुके थे। बकौल दीपक, पीएम मोदी बोले, दीपक रैली में क्यों नहीं आया। मंच पर बुलाना था।
दीपक ने कहा कि आने में ज्यादा समय लग गया। दीपक ने बताया कि उसके पिता रोहतक में सरकारी नौकरी करते थे, लेकिन पिता हरिप्रसाद सेवानिवृत्ति के बाद नेपाल चले गए हैं, जबकि वह रोहतक में ही परिवार सहित रह रहा है।