फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने सिटी ब्यूटीफुल को दिया खास तोहफा

Thu, 25 Jun 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के विभिन्न राज्यों में बनने वाले 100 स्मार्ट सिटी में चंडीगढ़ भी शामिल हो गया है। वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट सिटी शहरों की घोषणा की।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी लिस्ट में चंडीगढ़ का नाम आने से अब शहर में इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेहतर बनाया जा सकेगा। आम जनता को बिजली, पानी, ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं ओर बेहतर मिल सकेंगी।

नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में चंडीगढ़ के एडवाइजर विजय कुमार देव, वित्त सचिव सर्वजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी वीरवार को मौजूद थे।

चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाए जाने का संकेत सबसे पहले 12 जनवरी 2015 को गांधीनगर में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिया था। सूत्रों के अनुसार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मिलने से प्रशासन के अधिकारी खासे उत्साहित हैं। 30 जून को एडवाइजर ने मामले को लेकर प्रशासन के सभी अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


कोट
यह शहर के लिए अच्छी खबर है। अब हम स्मार्ट सिटी के लिए जरूरी पैरामीटर को ध्यान में रखते हुए सीएमसी गाइडलाइंस को फॉलो करेंगे। पूरा प्रोजेक्ट तैयार कर मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलेपमेंट को भेजा जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने स्मार्ट सिटी के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर रखी है। प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जाएगा।
-विजय कुमार देव, एडवाइजर चंडीगढ़।

कोट
स्मार्ट सिटी की लिस्ट में चंडीगढ़ शामिल हो गया है। लेकिन हमारे सामने सभी बनने वाले 100 स्मार्ट सिटी में अन्य शहरों से बेहतर करने का चैलेंज है। चंडीगढ़ प्रशासन स्मार्ट सिटी को डेवलेप करने के लिए पूरी प्लानिंग से रोडमैप तैयार करेगा। चंडीगढ़ की ग्रोथ में यह बड़ा कदम होगा।
विज्ञापन

दानिश अशरफ, नोडल ऑफिसर, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें