फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एम्स के जरिये दक्षिण हरियाणा में मजबूत राजनीतिक नींव रखेंगे मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स के जरिये दक्षिण हरियाणा में मजबूत राजनीतिक नींव रखेंगे मोदी
विज्ञापन

-राव इंद्रजीत के गढ़ अहीरवाल को साधने की करेंगे कोशिश
-लोकसभा चुनावों का होगा शंखनाथ, रैली में रणनीति का होगा एलान


सोमदत्त शर्मा
चंडीगढ़। 16 फरवरी को रेवाड़ी के गांव माजरा में एम्स के शिलान्यास के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण हरियाणा में भाजपा के लिए मजबूत राजनीतिक नींव रखेंगे। रैली के माध्यम से मोदी खासकर अहीरवाल की धरती को साधने की कोशिश करेंगे। अहीरवाल को राव इंद्रजीत का गढ़ माना जाता है और उनके दम पर ही यहां पिछले दस साल से भाजपा का कमल खिल रहा है। इस बार भाजपा की रणनीति है कि राव के प्रभाव से बाहर निकलकर सीधे जमीनी स्तर पर भाजपा का जनाधार हो। संभावना है कि मोदी भी उस लय और सुर में जनता को संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनावों से ऐनवक्त पहले होने वाली इस रैली के हरियाणा और भाजपा के लिए कई मायने हैं। एक तो भाजपा बड़ी रैली के माध्यम से प्रदेश की जनता को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश में है। दूसरा, राव इंद्रजीत के प्रभाव वाले क्षेत्र में अब भाजपा खुद का दबदबा बनाने की कोशिश में है। बीच-बीच में राव द्वारा सरकार पर साधे गए निशानों को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। इसलिए भाजपा राव के विरोधी नेताओं को लगातार तवज्जो दे रही है और संगठन या सरकार में एडजेस्ट भी कर रही है। अगर मोदी परिवारबाद पर हमला बोलते हैं तो रैली के माध्यम से राव को भी यह संदेश होगा। क्योंकि राव अपनी बेटी आरवी राव के लिए रेवाड़ी से टिकट चाह रहे हैं, लेकिन दोनों बार परिवारवाद के चलते टिकट नहीं मिल रहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि रैली में मोदी हरियाणा की दसों सीटों को जीतने के लिए अपना विजन भी रखेंगे और चुनाव पूरी रूपरेखा का भी एलान भी करेंगे।
विज्ञापन

उधर, सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह समेत पूरी टीम ने रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। खुद सीएम इसके लिए सांसदों और विधायकों की बैठक ले चुके हैं और भारी संख्या में भीड़ जुटाने के निर्देश दे चुके हैं।
बाक्स
मेवात में नहीं खिला है कमल, रहेगा फोकस
दक्षिण हरियाणा में चार जिले आते हैं, इनमें गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात शामिल हैं। इन जिलों की कुल 21 सीटों में से 14 सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि कांग्रेस के पास 5 विधायक हैं और 2 निर्दलीय जीते हैं। मेवात में भाजपा का खाता नहीं खुला है और यहां की तीनों सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। अहीरवाल की बात करें तो 11 विधानसभा सीटों में 8 पर भाजपा के विधायक हैं, जबकि रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में कांग्रेस के चिरंजीव राव और राव दान सिंह विधायक हैं। वहीं, बादशाहपुर से निर्दलीय के तौर पर राकेश दौलताबाद विधायक हैं।
विज्ञापन

बाक्स
मोदी के लिए लक्की रहा है रेवाड़ी
2013 में पीएम के प्रत्याशी घोषित होने के बाद नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में पूर्व सैनिकों की रैली की थी। इसके बाद वह देश के प्रधानमंत्री बने। इसी प्रकार, 2019 में यहां पर उनकी रैली हुई थी और हरियाणा की दसों लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में आईं और अहीरवाल में कई सीटों पर कमल खिलने से दूसरी बार सरकार बनाने में भी भाजपा कामयाब रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें